फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को कई भाजपा जिला महामंत्री ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रहे जनरल व ओबीसी कर्मचारियों का धरना कर्णप्रयाग में सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचकर भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, जिपं सदस्य विनोद नेगी, गंभीर मियां और यूकेडी नेता अर्जुन रावत ने कर्मचारियों को समर्थन देकर मांगों को जायज बताया। इस मौके पर फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, महामंत्री अनिल जोशी, दिगंबर रावत, बलबीर नेगी, डीसी पुरोहित, आरएम गुप्ता, कविता राणा, पूजा चौहान, सर्वेश्वर सिमल्टी, दिनेश भट्ट, सुनीता ढोंडियाल, अंजना खत्री, यदुबीर बिष्ट और जगदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गैरसैंण। यहां कर्मचारियों ने रामलीला मैदान में धरना दिया। नरेंद्र रावत की अध्यक्षता में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जीतपाल गुसांई, सुरेंद्र नेगी, दिनेश, प्रकाश, विनोद, राकेश, महिपाल, सुमन, विक्रम, गजे सिंह, मोहन, मुराद बक्स, राजेंद्र, प्रभा, बबीता, निर्मला, गोदांबरी, महेशी, तृप्ति आदि मौजूद रहे।
देवाल। जनरल व ओबीसी कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय में धरना देकर विरोध जताया। इस मौके पर एसएस नेगी, नवल मिश्रा, प्रमोद नेगी, रमेश जोशी, रमेश चंदोला, नरेश चंदोला, केसी कुनियाल और बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें