पोखरी (चमोली)। पीजी कॉलेज पोखरी में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत को लेकर अपनी परिकल्पनाएं विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत कीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता की भाषण स्पर्धा में मानवेंद्र ने प्रथम, निशा रावत ने द्वितीय और अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में काजोल प्रथम, रितिका द्वितीय और ममता तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवचंद सिंह रावत और एनएसएस संयोजक डॉ. शाजिया सिद्दीकी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. अनुपम, डॉ. सोहनी, डॉ. कंचन सहगल और डॉ. किरण चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद