फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फबारी से रुका माणा पास सड़क डबल लेन का काम, मजदूर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बर्फबारी के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड से चीन सीमा क्षेत्र में माणा पास तक चल रहा डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने फिलहाल रोक दिया है। बीआरओ के मजदूर भी निचले क्षेत्रों में लौट आए हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से माणा से माणा पास (50.987 किमी) सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी की चौकियों को यातायात से जोड़ती है। 327.59 करोड़ रुपये की लागत से यह काम किया जा रहा है। फिलहाल यहां मुसापानी से घस्तोली (6 किमी) तक हाईवे चौड़ीकरण का काम किया जा रहा था। इस मार्ग पर जगह-जगह हिल कटिंग का काम चल रहा था। लेकिन बर्फबारी होने के कारण बीआरओ के मजदूर निचले क्षेत्रों में लौट आए हैं। सड़क भी पूरी तरह से बर्फ में ढक गई है। सेना और आईटीबीपी के जवान भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।
बदहाल स्थिति में है सड़क
माणा-माणा पास सड़क पर मूसापानी से घस्तोली तक सड़क बेहद खराब स्थिति में है। यहां जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे यहां सड़क को व्यवस्थित रखना बीआरओ के लिए चुनौती बना हुआ है। घस्तोली में आईटीबीपी कैंप से आगे सड़क पर डबल लेन का काम चल रहा है। रत्ताकोना से तराई चौकी तक भी डबल लेन का काम अधूरा पड़ा हुआ है। यहां गेविंग वॉल और ड्रेनेज सिस्टम भी सुधारा जाएगा। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से फिलहाल सड़क के डबल लेन का काम रोक दिया गया है। मौसम सामान्य होने पर फिर से सड़क पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें