फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
23 सितंबर की रात महिला ने फंदे से लटककर दी थी जान
विज्ञापन



गोपेश्वर। पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने गोपेश्वर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्यार्की देवलधार निवासी विक्रम लाल (42) ने 23 सितंबर की रात अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके बाद उसकी पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी विक्रम लाल को पठियालधार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें