फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविताओं के माध्यम से पढ़ा रही हैं ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक गतिविधि संचालित करने और स्वच्छता बनाए रखने पर चमोली जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरमनी मल्ली की शिक्षिका ममता मिश्रा को शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय हरमनी मल्ली में अभी छात्र संख्या 18 है। इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ ही खेल स्पर्द्धा में भी अव्वल हैं। शिक्षिका ममता मिश्रा छात्र-छात्राओं को स्वरचित कविताओं के माध्यम से पठन-पाठन करवाती हैं। शिक्षिका ममता का कहना है कि हिंदी, विज्ञान, गणित जैसे विषयों को रुचिकर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को स्वरचित कविता के माध्यम से पढ़ाती हूं। छात्र-छात्राओं की किताबी ज्ञान के साथ ही खेल, सांस्कृतिक व समसामयिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें