कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दानदाता लगातार मदद के लिए योगदान कर रहे हैं। उमट्टा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार डिमरी ने बताया कि उनके गांव के महिला मंगल दल ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दस हजार रुपये जमा कराए हैं।
वहीं ग्राम सभा जाख के महिला व युवक मंगल दल ने सीएम केयर फंड में 11 हजार रुपये जमा किए। इस दौरान ग्रामप्रधान शशी पुंडीर, क्षेपंस संगीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष उषा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मण डंगवाल, पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, सरपंच मोहन सिंह, जय सिंह, बीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, मुकेश, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, कर्णप्रयाग ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।