थराली। बुरसोल में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मेला पंडाल में महिला मंगल दल बूंगा, बुरसोल, रतगांव, डुंग्री, गेरूड़, मटैना आदि गांवों की महिलाओं ने देवी, देवताओं के जागर सहित लोक गीतों और सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि खेलों की वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बूंगा की दो टीमों के साथ ही बुरसोल और मैन ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी ने बताया कि खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। संवाद