ऋषि गंगा के कटाव से खतरे की जद में पहुंचा मलारी हाईवे पर स्थापित मोटर पुल।
- फोटो : GOPESHWAR
ऋषिगंगा में उफान से मलारी हाईवे को जोड़ने वाला पुल खतरे की जद में आ गया है। वहीं मलारी हाईवे नदी पार भी ध्वस्त हो गया है। इससे पहले रैणी गांव के नीचे हाईवे टूट गया था।
नदी का जलस्तर बढ़ने से लगातार भू-धंसाव हो रहा है। इससे पुल का एप्रोच मार्ग टूट रहा है और पुल के लिए खतरा पैदा हो गया है। बीआरओ ने एप्रोच रोड वाले हिस्से को फिलहाल पॉलीथिन से ढक रखा है।
वहीं, रैणी गांव के पास मलारी की तरफ शुक्रवार शाम हाईवे का काफी बड़ा हिस्सा टूट गया। जबकि रैणी गांव नीचे टूटे हाईवे की जगह खेत काटकर नई सड़क बनाई जा रही है। लेकिन, शनिवार को बारिश से काम शुरू नहीं हो पाया। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।