फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेमकुंड साहिब मार्ग पर मानकों के अनुसार बनाएं व्यवस्थाएं

Sun, 26 Apr 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने रविवार को अधिकारियों व स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर यात्रा के लिए एनजीटी के मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, सफाई और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था बनाएं। कूड़ा या प्लास्टिक जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंनेईको डेवपमेंट कमेटी (ईडीसी) को निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए विस्तृत प्लान तैयार करें। उन्होंने घोड़े की लीद व प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। जिला पंचायत को यात्रा मार्ग पर जागरूकता वाले साइन बोर्ड लगाने, पशुपालन विभाग को घोड़े खच्चरों के लिए स्वास्थ्य कैंप, दवा व नियमित जांच की व्यवस्था करने, जल संस्थान को यात्रियों व पशुओं के लिए पर्याप्त गर्म पानी के लिए वाटर एटीएम लगाने, घांघरिया में घोड़े-खच्चरों के लिए शेल्टर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय, पार्किंग व पर्यावरण अनुकूल विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, ईडीसी के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान, जल संस्थान के ईई राहुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सीएम से मिले

गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री से देहरादून में मुलाकात की। उन्होंने सीएम को यात्रा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सीएम को 20 मई के दिन प्रथम जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। सीएम ने कहा कि यात्रा को लेकर हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। नियमित निगरानी करते हुए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सरकार यात्रा को सफल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इससे पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंच प्यारों की ओर से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें