फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेजर जनरल दिनेश बिष्ट पहुंचे मेहलचौंरी

Tue, 17 Jun 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। भारतीय सेना में सेवारत विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट मंगलवार को अपने गांव मैखोली पहुंचे। मेहलचौंरी बाजार पहुंचने पर ग्रामीणों एवं विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने मेजर जनरल बिष्ट को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र में केवि खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

मेहलचौंरी में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक सम्मान समिति लखेड़ी के अध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र सिंह देवली ने कहा की गैरसैंण क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। जहां लगभग 3500 से ज्यादा पूर्व सैनिक और लगभग 5 हजार सैनिक परिवार हैं। उन्होंने मेजर जनरल दिनेश से गैरसैंण में कैंटीन खोलने, सैनिक कल्याण बोर्ड का शिविर कार्यालय हर माह करने की मांग की। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह शाह ने सैनिक विश्राम गृह खोलने, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कै.गंगा सिंह पंवार ने केंद्रीय विद्यालय ओर सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग रखी। मेजर जनरल दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांगों पर उचित स्तर पर वार्ता की जाएगी। इस दौरान प्रेम संगेला, कर्नल सुदर्शन सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) उनके पुत्र कर्नल अनुराग बिष्ट, कैप्टन सुरेंद्र सिंह देवली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें