चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर पांडुकेश्वर में रैली निकालते लोग।
- फोटो : GOPESHWAR
चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम के हकहकूकधारियों ने शनिवार को भी पांडुकेश्वर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि पांच अगस्त को बदरीनाथ धाम में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें धाम से जुड़े सभी लोग शामिल होंगे। महापंचायत में यात्रा शुरू कराने को लेकर आगे की रणीनीति पर विचार किया जाएगा। कहा कि धाम में कारोबार करने वाले लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। अब जब सब कुछ खुल चुका है तो चारधाम यात्रा पर ही पाबंदी क्यों है। यात्रा शुरू होगी तो लोगों की आजीविका चलती रहेगी। इस दौरान रामनारायण भंडारी, जसवीर महेता, अनूप भंडारी, जगदीश पंवार, पांडुकेश्वर महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा मेहता, आरती भंडारी, स्मिता भंडारी और सरला भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद