फोटो
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत केवर में बुधवार से केवर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान देवेंद्र कोहली और अव्वल सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में महादेव इलेवन ने खैनोली इलेवन को 10 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। महादेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खैनोली इलेवन की टीम 11वें ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। खैनोली इलेवन के लक्ष्मण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लिए और सर्वाधिक 35 रन बनाए। इस अवसर पर आयोजन समिति के जयसिंह नेगी, देवेंद्र मिंगवाल, दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद