गोपेश्वर। नंदानगर-नंदप्रयाग मार्ग पर बीते 25 दिसंबर को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। सैंतोली गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो लोगों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी चमोली ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी/एसडीएम चमोली आरके पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो या कोई दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह सात दिन में खुद उपस्थित होकर जानकारी दे सकता है। संवाद