फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लासी में जल जीवन मिशन कार्यों की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

Sat, 03 Jan 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड की लासी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत प्रथम और द्वितीय चरण में हुए कार्यों की ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुभागा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कार्य पूरे होने के बावजूद लासी गांव में आज तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल लाइन का एलाइंगमेंट तकनीकी रूप से गलत होने के कारण आपूर्ति बाधित है। 12 दिसंबर को हुई गांव की खुली बैठक में सभी ग्रामीणों ने जांच कराने और शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने की मांग की थी। इसके अलावा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम लस्यारी में भी जलापूर्ति स्रोत स्तर से ही बाधित है। ग्रामीणों ने लासी पेयजल योजना को पेयजल निगम को हस्तांतरित करने का विरोध करते हुए योजना का संचालन जल संस्थान से ही कराने और शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें