देवाल। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महाबीर बिष्ट को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है। साथ ही प्रकाश रावत को थराली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी अध्यक्ष कमल गड़िया, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, सचिन सिंह, कंचन बिष्ट, लीलाधर जोशी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। संवाद