कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर राउप्रावि गिरसा में चल रहा है। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने गिरसा गांव से लगभग दो किमी दूर ऐतिहासिक भरत गुफा का भ्रमण किया। साथ ही गिरसा गांव में नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, फील गुड फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम राणा, एनएसएस जिला समन्वय जगदीश टम्टा, डॉ. रविंद्र कुमार एवं डॉ. नेहा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विधानसभा भवन, आदिबदरी के किए दर्शन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। राप्रावि सिवाई के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन, आदिबदरी और चांदपुर का भ्रमण किया। शिक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के जरिये बच्चों को पौराणिक स्थल, मंदिरों आदि का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर रश्मि देवली, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। पीएम श्री राप्रावि गैरसैंण में जिला सहकारी बैंक लि. की ओर से वित्तीय साक्षरता के तहत साइबर क्राइम जागरूकता अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक से बच्चों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, ओटीपी, अनजान लिंक, सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियों के बारे में बताया। प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों को जानकारी मिलती है। संवाद