फोटो
चमोली। राष्ट्रीय पशु रोग निवारण कार्यक्रम के तहत लासी गांव में पशुओं के टीकाकरण और पशुओं को टैग लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पशुपालन निदेशालय के संयुक्त निदेशक जेडी जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के पशुपालकों को पशुपालन संबंधी कई जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-सयम पर किया जाना चाहिए। संयुक्त निदेशक जेडी जोशी ने कहा कि समय से पुशओं का टीकाकरण कराना चाहिए। जिले के सभी क्षेत्रों में योजना के तहत पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर पशुपालन फार्मासिस्ट संजय चौहान, पशुधन प्रसार अधिकारी मयंक, पशुधन सहायक ललित और जगदीश कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद