फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर माह में चमोली के गांवों में रहेगी मां नंदा लोकजात मेले की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जनपद के गांवों में सितंबर माह में मां नंदा लोकजात मेले आयोजित होंगे। नंदानगर विकास खंड के पर्यटन ग्राम ल्वाणी में 30 अगस्त से मां ज्वाला देवी मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक विकास लोकजात मेला शुरू होगा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले में महिला मंगल दलों की महिलाओं व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जय गोपीनाथ कला संगम गोपेश्वर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्थानीय कलाकार वीरेंद्र सिंह नेगी लोकगीत गायन करेंगे। वहीं रामणी गांव में दो से चार सितंबर को नंदा लोकजात पर्यटन विकास मेले का आयोजन होगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश मेले में बिजली, पानी, संचार, सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
निजमुला घाटी के अंतिम गांव ईराणी में चार सितंबर से तीन-दिवसीय सप्तकुंड दुग्धकुंड पर्यटन औद्योगिक कृषि विकास मेला आयोजित होगा। मेला अध्यक्ष दिनेश सिंह नेगी ने बताया कि इसमें कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पीपलकोटी बंड क्षेत्र में 31 अगस्त को मां नंदा की डोली बंड भूमियाल मंदिर में प्रवेश करेगी। इस दौरान यहां दो-दिवसीय मां नंदालोक जात मेले का आयोजन होगा। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि जिन-जिन क्षेत्र में मां नंदा की डोली और छंतोली पहुंचेगी, वहां उस दौरान मेले का आयोजन होता है। संवाद
विज्ञापन

मां दुर्गा से मांगी कैलाश जाने की आज्ञा
पीपलकोटी। मां नंदा की डोली ने शनिवार का अगथला गांव में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। पीपलकोटी के मां दुर्गा मंदिर में पहुंची मां नंदा की डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर कैलाश जाने की आज्ञा मांगी। मां नंदा की डोली विभिन्न गांवों से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नौरख गांव पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें