घाट क्षेत्र में यात्रा पड़ावों पर आगे बढ़ती मां नंदा की डोली।
- फोटो : GOPESHWAR
हिमालय क्षेत्र की आराध्य देवी मां नंदा की लोकजात यात्रा शुक्रवार को भेंटी गांव पहुंची। उस्तोली गांव में पूजा-अर्चना के बाद माता की डोली ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों की ओर से मां नंदा की पूजा-अर्चना की गई। ध्याणियों व महिलाओं ने माता को फल और शृंगार सामग्री भेंट की। यात्रा पड़ाव के सरपाणी गांव से होते हुए मां नंदा की डोली द्वारी माता के गांव लांखी गांव पहुंची। यहां माता की विशेष पूजाएं हुईं। रात्रि प्रवास के लिए माता की डोली भेंटी गांव पहुंची। वहीं, दशोली की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए बनाला गांव में पहुंची। यहां भक्तों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।