फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंडिका ने गोपीनाथ मंदिर में दिए दर्शन

विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर परिसर में मां चंडिका के दर्शनों को पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद के दशज्यूला कांडई क्षेत्र की आराध्य देवी मां चंडिका की दिवारा यात्रा रविवार को गोपेश्वर पहुंची। यहां माता ने गोपीनाथ मंदिर में दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर परिसर में मां चंडिका ने अपने ब्रह्म (निशान) के साथ अद्भुत नृत्य किया। रविवार को रात्रि प्रवास के लिए माता की यात्रा कुजौं गांव पहुंची। गोपेश्वर में भ्रमण करने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख रैजा चौधरी के निवास पर माता को अर्घ्य अर्पित किया गया। माता के दर्शनों को कई देवीभक्त पहुंचे। केदारनाथ यात्रा करने के बाद मां चंडिका बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाएंगी। इससे पूर्व माता गांव-गांव में अपनी ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें