कर्णप्रयाग। विकासखंड के कल्याड़ी गांव में लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कुलदीप सिंह खत्री, त्रिभुवन सिंह नेगी, पदम सिंह आदि ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर से एक फेज से ही बिजली आपूर्ति की जाती है। ऐसे में एक माह से गांव के लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के घरों में टीवी, पंखे, फ्रिज आदि नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने कहा कि जल्द लो वोल्टेज की समस्या सुलझा दी जाएगी। संवाद