फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भक्तों की कुशलक्षेम जानने 11 को बामणी गांव जाएंगे भगवान कुबेर

Tue, 09 Jun 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। भगवान बदरीविशाल के खजांची भगवान कुबेर भक्तों की कुशलक्षेम जानने के लिए 11 जून को बामणी गांव जाएंगे। वहां भक्तों को दर्शन देने के बाद वे मां नंदा मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हर साल ज्येष्ठ माह में भगवान कुबेर बदरीश पंचायत से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देने के लिए बामणी गांव जाते हैं। सदियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन आज भी विधि-विधान के साथ किया जाता है। बदरीश पंचायत से बाहर आने के बाद भगवान कुबेर बामणी गांव स्थित मां नंदा मंदिर पहुंचते हैं और मां नंदा से भेंट करते हैं। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से भगवान कुबेर को भोग अर्पित किया जाता है। कुबेर देवरा समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह मेहता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे भगवान कुबेर बदरीनाथ मंदिर से प्रस्थान कर बामणी गांव की ओर रवाना होंगे। इस अवसर पर समिति की ओर से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें