फोटो
कर्णप्रयाग। जिला उद्योग विभाग की ओर से स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऋण के लिए 60 लोगों ने आवेदन किया। मुख्य बाजार में आयोजित शिविर में पर्यटन, सहकारिता, उद्योग और पशुपालन विभाग शामिल हुए। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एके सुभाष शर्मा ने लोगों को विभाग से संबंधित विभिन्न तरह के ऋण की जानकारी दी। इस मौके पर किशोर कुमार पशुधन प्रसाद अधिकारी, सीमा कंडारी नेगी और शुभम सेमवाल मौजूद रहे। संवाद