फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण में दो लाख रुपये की शराब पकड़ी

Wed, 03 Apr 2024 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग ने गैरसैंण क्षेत्र से 196 लीटर अवैध शराब पकड़ी। आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि गौर गांव निवासी देव सिंह की खड़पतियाखाल स्थिति दुकान से 196 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। देव सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर लंगासू के व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि लंगासू, उत्तरों बाजार में कई जगह अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है लेकिन आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। महिपाल सिंह ने मामले में कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें