कर्णप्रयाग। गांवों में शराब प्रतिबंधित करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। ब्लाॅक के दियारकोट गांव में एक परिवार ने अपने बेटे की शादी का कार्ड छपवाया और शराब प्रतिबंधित की चिट लगा दी। यही नहीं घर में शराब प्रतिबंधित का बैनर लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम किया। ग्रामीण युवक पवन ने बताया कि युवा पीढ़ी को शराब और नशे से दूर करने के लिए सबको एक साथ आगे आना होगा। संवाद