फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलना-भ्यूंडार गांव में भी शराब पर प्रतिबंध

Tue, 17 Mar 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। विकासखंड के पुलना भ्यूंडार गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक बैठक कर गांव में शराब को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विकासखंड ज्योतिर्मठ के ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी का दौर जारी है। एक माह में करीब 12 गांवों में शराब पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव पुलना भ्यूंडार गांव में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब परोसना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परिवार इसका उल्लंघन करता है तो उस पर 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान आनंद सिंह चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमवती देवी, देवेंद्र चौहान, पद्मेंद्र सिंह चौहान, कल्पना रावत, आशा देवी, मंजू देवी, रंजना देवी, विजय देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें