फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मलेठा गांव में शराब पर रोक, समिति गठित, उपेंद्र प्रसाद बने अध्यक्ष

Mon, 09 Mar 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

25 हजार रुपये का लगेगा अर्थदंड
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के ग्राम पंचायत मलेठी में ग्रामीणों और महिलाओं ने बैठक कर गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया। गांव में शराब पीकर गाली गलौज करने वाले व्यक्ति पर अर्थदंड भी लगाया जाएगा। बैठक में शराब संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें उपेंद्र प्रसाद मलेठा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सदस्य कलम सिंह, कल्याण सिंह, ललिता प्रसाद, प्रकाश मलेठा, महावीर सिंह, अनिल सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन

मलेठी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में शराब के प्रचलन से शराब पीकर लड़ाई झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे कार्यों में व्यवधान हो रहा है। इसलिए अब गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब प्रतिबंधित कर दी गई है। इसमें ममंद भी सहयोग करेगी। यदि सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसी गई तो संबंधित से 25 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। इस मौके पर लीला देवी, मंजू देवी सावित्री देवी, गैणी देवी, संग्रामी देवी, गंगोत्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें