फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लिलिपुट डांस ने बटोरीं तालियां

Mon, 23 Feb 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के राप्रावि सारेंग्वाड का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने किया। बच्चों के लिलिपुट डांस ने खूब तालियां बटोरीं। ले मासी को फुल..., पंचनाम देवतो की जय बोला जय बोला जी..., एक बट्टा दो दो बट्टा चार.., मोबाइल बुरी बल आदि प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब ताली बटोरीं। इस मौके पर आयोजित गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिता में पार्वती देवी, सामान्य ज्ञान में आदित्य, चित्रकला में दीपिका, कुर्सी दौड़ में बसंती और जलेबी दौड़ में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीता टम्टा, रघुनंदन रावत, हरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, पवित्रा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें