फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरघाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर घाटी में बुधवार को हुई बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दो हजार फीट से अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ। डेढ़ हजार मीटर से दो हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। थराली के 20 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। सोल घाटी के ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेरूड़, रतगांव, कोलपुड़ी, हरिनगर लेटाल, गुमड़, भुमियाल पानी, कलचूना, पार्था, बज्वाड़, बूला, रूईसाण, घिनपानी, बमोटिया आदि गांव पहले से ही बर्फ से ढके हैं। फिर बर्फबारी होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते डुुंग्री-रतगांव, डुंग्री-कोलपुड़ी, डुंग्री-गेरूड़ सहित आधी दर्जन सड़कें अवरुद्ध हैं। बुरसोल के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, सोल संघर्ष समिति के हयात सिंह नेगी, गेरूड़ के प्रधान जगमोहन सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि इन क्षेत्रों में गरीबों को राहत सामग्री पहुंचाई जाय, वहीं ग्वालदम, तलवाड़ी, गुड़म और थाला में भी बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रसिद्घ सिद्घपीठ बधाणगढ़ी में दो से तीन फीट बर्फबारी हुई है। निचली घाटी में लगातार बारिश के चलते सेरा विजयपुर-तलवाड़ी, ग्वालदम-चिड़ंगा मल्ला, थराली-किमनी मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही बंद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें