फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेस अस्पताल के लिए सभी एक होकर करें प्रयास

Thu, 26 Nov 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीओ जारी करने तक आंदोलन जारी रखने की कही बात
विज्ञापन

सीएम की ओर से गठित समिति के सदस्यों और बेस अस्पताल संघर्ष समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सिमली बेस अस्पताल के लिए बनी समिति के पदाधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की आपसी समन्वय बैठक हुई। बैठक में बेस अस्पताल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिमली बेस के लिए जीओ जारी करने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारियों को एक होकर सिमली बेस अस्पताल के लिए पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में विधायक अनिल नौटियाल, जिपंस विक्रम कठैत, समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी सहित कमेटी के सदस्य शामिल हुए। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर इसका हल निकालने की बात कही थी। अब इस दिशा में सकारात्मक पहल करने के लिए संघर्ष समिति के साथ विचार विमर्श कर उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने की पहल की जाएगी। जिपंस विक्रम कठैत ने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से की जा रही मांग न्याय संगत है। बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समिति के पदाधिकारियों और आम जन मानस से वार्ता करने के बाद महिला बेस अस्पताल सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने और सीएम की घोषणा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजकर एक सप्ताह में जीओ जारी करने की पहल करने पर ही सकारात्मक वार्ता मानी जाएगी। बैठक में समिति के संरक्षक महेश डिमरी, उपाध्यक्ष बीएन डिमरी, संतोषी कनवासी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, महेश चंद्र, रणधीर सिंह पुंडीर, सुनीता देवी, सोहन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें