कर्णप्रयाग/गैरसैंण। ब्लॉक के कर्णप्रयाग के नौटी और गैरसैंण के मेहलचौंरी में गुलदार की दहशत बनी है। बीते सोमवार रात को नौटी गांव में गुलदार ने गोशाला तोड़कर तीन मवेशियों पर हमला किया। उमेश खंडूड़ी ने बताया कि हमले में जसवंत लाल की गाय की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने वन विभाग ने गुलदार से निजात दिलाने और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की। वहीं दूसरी ओर गैरसैंण के मेहलचौंरी में भी गुलदार की दहशत बनी है। मेहलचौंरी निवासी प्रेम संगेला ने कहा कि गुलदार मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच रहा है। उन्होंने वन विभाग ने गुलदार के आतंक से निजात की मांग की है। वहीं डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि शीघ्र वन विभाग की टीम गांवों में भेज दी जाएगी। संवाद