गैरसैंण। नगर के गोबरचौंरा गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। आए दिन गांव के आसपास गुलदार दिखाई दे रहा है। पशुपालक पूरन लाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को गांव के ही पास गुलदार ने बकरी को मार डाला। ग्रामीणों ने कहा कि एक शावक के साथ गुलदार सिंटोली, बोंसाड़, सैंजी में लगातार दिख रहा है। इससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। इधर रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि पशुपालक की ओर से सूचना मिलते ही वनकर्मियों की ओर से घटना का जायजा लिया गया है। संवाद