फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गांव के समीप दिख रहा गुलदार

Fri, 06 Feb 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सेम और बसक्वाली में गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए जन प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान सेम पूनम और वन सरपंच खगेली राजपाल कुंवर ने बताया कि सेम, तोप, सिरोली और खगेली गांवों के समीप दिन और रात गुलदार घूमता दिख रहा है। गुलदार की दहशत से ग्रामीण अपने खेतों और पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने समीपवर्ती जंगल में नहीं जा पा रहे हैं। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम और वन क्षेत्राधिकारी से गांवों में पिंजरा लगाने और गश्त की गुलदार की दहशत से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की। पिंडर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि सेम, तोप, सिरोली और खगेली में वन कर्मियों को गश्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें