फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वर्का गांव में गुलदार ने दो खच्चरों को मार डाला

Fri, 05 Dec 2025 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कुनेथ के स्वर्का गांव में गुलदार ने दो खच्चरों को मार डाला। संजय जुयाल ने बताया कि उन्होंने मकान के समीप ही दोनों खच्चरों को बांधा था। शुक्रवार सुबह लगभग 3.30 बजे खच्चरों की आवाजा आई। वे घर से बाहर आए तो दो गुलदार खच्चरों पर चिपटे थे। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गए। मगर खच्चरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे खच्चरों पर सामान ढोकर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। कुनेथ की ग्राम प्रधान सरिता देवी, कर्णप्रयाग के प्रधान संगठन के अध्यक्ष उमेश खंडूड़ी, पुष्कर सिंह रावत आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें