गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 27 सितंबर को विधिक साक्षरता एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न कानूनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में शिविर होगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। संवाद