कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय में हिमालयी जैव-विविधता के संदर्भ में ऊतक संवर्धन विषय की बारहवीं व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रो. राम अवतार सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा के तहत आयोजित इस व्याख्यान माला से हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। हंसराज महाविद्यालय दिल्ली की प्रो. पूजा गुप्ता झा ने हिमालयी जैव विविधता के सतत उपयोग में पादप ऊतक संवर्धन के मौलिक सिद्धांतों के उपयोग की जानकारियां दी। डाॅ. इंद्रेश कुमार पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। संवाद