फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घर के काम छोड़ स्वच्छता रैली में पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर स्वच्छता रैली आयोजित की गई। रैली में ग्रीफ कैंप, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महिलाओं ने भी अपने घर के जरुरी कार्यों को छोड़कर रैली में प्रतिभाग किया। तीर्थयात्रियों के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, ईओ बीना नेगी, चौकी प्रभारी प्रदीप रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, गंगा शाह, बीना भट्ट, रेवती शाह, बंड संगठन के कोषाध्यक्ष भुवन शाह, सुनीता शाह, ज्योति शाह, मीना, विद्या के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें