फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ल्वाणी का संस्कृति सरंक्षण मेला हुआ राजकीय

Thu, 30 Jul 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ल्वाणी गांव के पिलखड़ा मंदिर में होने वाला श्री नंदा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला अब राजकीय मेलों की सूची में शामिल हो गया है। इस निर्णय से 21 साल से संचालित इस पौराणिक मेले के आयोजन में सरकारी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड शासन के उप सचिव हीरा बसेड़ा ने 17 जुलाई 2026 को संस्कृति विभाग को पत्र भेजकर इसकी पुष्टि की। यह मेला 8 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल था। मेला अध्यक्ष महाबीर बिष्ट ने क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आयोजक 21 साल से अपने संसाधनों से इस मेले का आयोजन कर रहे थे। राजकीय मेलों की सूची में शामिल होने से मेले के संचालन में अब मदद मिल सकेगी। संवाद


जिला स्तरीय तहसील दिवस 4 को
जिलासू। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 4 अगस्त को तहसील परिसर में जिला स्तरीय तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई। अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से समस्याओं के निराकरण के लिए निर्धारित तिथि और समय पर तहसील जिलासू पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें