फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जन जागरूकता अभियान चलाया

Sun, 26 Oct 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में श्री गोपीनाथ संगीत शाला समिति गोपेश्वर की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति आदि विषयों पर नाट्य मंचन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान डिम्मर विनीता डिमरी ने किया। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। समिति की संयोजक शिवांगी लखेड़ा, ममता कोठियाल, उर्मिला नौटियाल, अशोक प्रसाद, आदित्य सिंह आदि ने नाट्य मंचन के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर बालिकाओं के उत्थान और नशे के प्रयोग से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. माता राम पुरोहित, आचार्य सत्य प्रसाद खंडूड़ी, भुवनेश्वरी देवी, अमित खंडूड़ी, शकुंतला देवी, सतेश्वरी देवी और संतोषी डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें