फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन टैक्सी योजना शुरू

Fri, 28 Apr 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
Travel vehicles - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों और पर्यटकों में भयमुक्त चारधाम यात्रा के लिए चमोली पुलिस प्रशासन ने जिले में ग्रीन टैक्सी योजना शुरू की है। इन टैक्सी चालकों का पुलिस की ओर से सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन


योजना के पहले चरण में 250 वाहनों का पंजीकरण किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में करीब 50 टैक्सियों को हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा मार्गों के लिए रवाना किया।

अक्सर जिले में पहुंचने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री स्थानीय वाहनों से ही तीर्थस्थल और पर्यटन स्थलों तक पहुंचते हैं। कई बार चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हैं और ओवरलोड करते हैं। ऐसे में तीर्थयात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में एसपी तृप्ति भट्ट ने सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा के लिए ग्रीन टैक्सी योजना शुरू की है। इन टैक्सी के चालकों का अपराधी रिकार्ड, वाहनों की फिटनेस, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। सभी वाहन चालकों के मोबाइल नंबर पुलिस के पास हैं।

पुलिस की ओर से सत्यापित वाहनों को देख पर्यटक और तीर्थयात्री अपने को सुरक्षित महसूस करेंगे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई है। गोपेश्वर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह का कहना है कि योजना के संचालन में पुलिस को हरसंभव मदद देने की बात कही है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक धनीराम, मनोज असवाल और कुंदन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें