नंदासैंण में चार दिवसीय पर्यावरण संवर्द्धन एवं विकास मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। नंदासैंण में चार दिवसीय पर्यावरण संवर्द्धन एवं विकास मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता गब्बर सिंह रावत ने किया। मालई के ग्रामीणों ने लाटू और नंदोदवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद महिला मंगल दलों ने नंदासैंण से मेला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया गया। मेले में पहले दिन ऐगड़, पुडियाणी, पेब, गिवाड़, झुरकण्डे, खेती आदि की ममंद ने चौफला और झुमैलो प्रतियोगिता हुई।
मेले में हुई मानचित्र प्रतियोगिता में रिषित रावत प्रथम और कार्तिक रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में निधि प्रथम और नंदनी द्वितीय रहीं। वहीं मार्च पास्ट के प्राथमिक वर्ग में राप्रावि मलेठी और राप्रावि बैनोली, जूनियर वर्ग में राउप्रावि बैनोली और जखेट, सीनियर वर्ग में राइंका नंदासैंण और नैणी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख हिंदी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनुज और ईशानी, सुलेख अंग्रेजी में अनुज और आरुषि क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। इस मौके पर यूथ फिजिकल एकेडमी के अनिल सिंह नेगी, अति विशिष्ट अतिथि महादेव बहुगुणा, गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, अनिल जोशी, पूरण चौधरी, मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विनोद मालई, कोषाध्यक्ष केदारदत्त नैथाणी, सहसचिव अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
इंसेट
माईथान में भी शुरू हुआ मेला
गैरसैंण। माईथान में पांच दिवसीय राज्य स्थापना सांस्कृतिक एवं किसान मेला भी शुरू हुआ। खनसर विकास सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आयोजित मेले में मरचूला बस दुर्घटना के दिवगंतों को श्रद्धांजलि दी गई। मेले में पहले दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर, पान सिंह नेगी, अध्यक्ष प्रधान संगठन कैप्टन दलीप कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट और राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
चंडिका देवी को अर्पित की शृंगार सामग्री
कर्णप्रयाग। श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की बन्याथ यात्रा शनिवार को बांगड़ी गांव पहुंची। इस दौरान देवी यात्रा ने टटासू टोंड, सैंण आदि गांवों का भ्रमण किया। जहां ग्रामीणों ने देवी यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने देवी को शृंगार सामग्री अर्पित की। इस मौके पर पुजारी विशंभर दत्त सती सहित अन्य मौजूद थे। संवाद