फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पिंडर नदी के तट पर किया अंतिम संस्कार, शोक में बाजार बंद

Thu, 04 Jul 2024 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। वाहन दुर्घटना में मृत राड़ीबगड़ के युवक नितिन का बृहस्पतिवार को पिंडर नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। शोक में राड़ीबगड़ बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन

बुधवार को थराली-देवाल मार्ग पर दो युवक दोपहिया वाहन से देवाल की ओर जा रहे थे कि नंदकेशरी के पास चट्टान से मलबा आ गिरा था। हादसे में नितिन चंदोला (21) की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए थे। हादसे में घायल सतीश नेगी को बुधवार को हायर सेंटर श्रीनगर से जॉलीग्रांट देहरादून रेफर कर दिया गया जहां पर एमआरआई के बाद उनके सिर का आपरेशन किया गया है। जबकि तीसरा युवक सागर जोशी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पिंडर नदी के तट पर नितिन का अंतिम संस्कार किया गया। नितिन की मौत के शोक में वृहस्पतिवार को राड़ीबगड़ बाजार बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें