फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन प्रसाद थपलियाल को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन प्रसाद थपलियाल को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष व बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का उनके पैतृक घाट तपोवन में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों और परिवारों के सदस्यों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
मंगलवार को पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव तपोवन लाया गया। भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार के साथ बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, तारा दत्त थपलियाल आदि अंतिम दर्शनों के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बीते शनिवार को कर्णप्रयाग में पार्टी की बैठक से लौट रहे मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में गत दिवस पीपलकोटी में हुई दुर्घटना में बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में जिला महामंत्री जंग बहादुर रावत, संग्राम सिंह भंडारी, नगर मंत्री राकेश मित्तल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजपाल राजपूत, पार्षद गायत्री भट्ट, जिलामंत्री मंजू जखमोला, शशि केष्टवाल, प्रेम कुमार, आशीष थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें