फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अंतिम तिथि 4 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत अकादमी उत्तराखंड की ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि आगामी 4 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जिला संयोजक ऋषिराम बहुगुणा और सह संयोजक प्रदीप मलासी ने बताया कि जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता के तहत एकल मंत्र स्तोत्र, गीता श्लोक, संस्कृत गीत और वंदना की संस्कृत गान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में किसी एक पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये, तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये तथा 5-5 सौ रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 19 अगस्त को विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें