फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लंगूर की मौत, साथी लंगूरों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
रविपुर में 33 हजार केवी लाइन से करंट लगने से एक लंगूर की मौत हो गई। लंगूर की मौत पर साथी लंगूरों ने खूब उत्पात मचाया। लंगूर काफी देर तक मृत लंगूर के पास बैठे शोर मचाते रहे।
विज्ञापन

रविपुर में उछल कूद करते समय एक लंगूर बिजली लाइन से करंट लगने के बाद कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर गिर गया। करंट इतना तेज था कि उसकी मौत हो गई। ये देख 20-30 से अधिक लंगूरों ने उसे घेर लिया। नंदा नेगी, राजेंद्र सिंह, फते सिंह, मदन सिंह, कैलाश, विनोद ने बताया कि इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने लंगूरों का झुंड देखा तो वह वहां से भाग गए। लंगूर घंटों तक शोर मचाते रहे और इधर से उधर कूदते रहे। इस दौरान करंट लगने से एक अन्य लंगूर भी घायल हो गया। करीब आधे घंटे बाद लंगूरों का दल जंगल की तरफ लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें