फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौरापाणी तोक में भू-धंसाव से जमीनों में पड़ीं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी ब्लॉक के ब्राह्मण थाला गांव के जौरापाणी तोक में भू-धंसाव हो रहा है जिससे गांव में मकानों के आसपास जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी बड़ी आपदा का डर सता रहा है।
विज्ञापन

प्रभावित महादेव प्रसाद भट्ट और वासुदेव प्रसाद का कहना है कि गांव के निचले हिस्से में मोहनखाल-थाला-कंसारी मार्ग निर्माणाधीन है। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क की हिल कटिंग तो की गई लेकिन यहां दीवार निर्माण नहीं किया और अब यहां तेजी से भू-धंसाव हो रहा है। प्रभावितों ने कहा कि उनके मकानों के आगे लंबी दूरी तक जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। भारी बारिश होने पर घरों में रहने से भी डर लग रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन भी भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें