फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क की हिल कटिंग के बाद शुरू हुए भूस्खलन से 10 आवासीय भवनों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्गम घाटी के भेंटा, ग्वाणा और अरोसी गांव में मकानों के इर्द-गिर्द शुरू हुआ भूस्खलन, एसडीएम से की स्थलीय निरीक्षण करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उर्गम घाटी के ग्राम पंचायत भेंटा चक उर्गम में सड़क कटिंग के बाद हुए भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। भेंटा गांव में 10 आवासीय भवनों की नींव तक भूस्खलन पहुंच गया है।
ग्राम प्रधान कलावती देवी, कल्पक्षेत्र विकास समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी व अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ को इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर शीघ्र आवासीय भवनों के इर्द-गिर्द सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। कहा गया कि कभी भी भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि ग्वाणा और अरोसी गांव में भी भूस्खलन हो रहा है। ग्वाणा गांव में अरविंद, कुलदीप, कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह तथा अरोसी गांव में प्रेम सिंह की गोशाला, त्रिलोक व हर्षवर्द्धन सिंह के आवासीय मकान के आंगन तक भूस्खलन पहुंच गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शीघ्र क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें