नगर में अपर बाजार के निचले भाग में हो रहे भूस्खलन ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे के ऊपरी भाग में बसे अपर बाजार के करीब 12 घर खतरे की जद में हैं। यहां रहने वाले अनिल खंडूड़ी व हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि मंगलवार रात आई बारिश से मस्जिद से लेकर रामलीला मैदान तक करीब सौ मीटर भाग में भूस्खलन हो गया, जिससे लोगों के मकानों में पहले से आई दरारें ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने यहां हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट की मांग की। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा और भूस्खलन रोकने के प्रयास किए जाएंगे।