फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कहीं प्लांट के नीचे हो रहा भूस्खलन कहीं पानी का हो रहा रिसाव

Sun, 23 Jul 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में भूमि चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं। गोपेश्वर में वैतरणी कुंड के समीप निर्मित प्लांट के नीचे पिछले दो सालों से भूस्खलन हो रहा है जबकि लीसा फैक्टरी बैंड के पास बने प्लांट से पानी का रिसाव हो रहा है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि लाखों की लागत से बने इन प्लांटों के निर्माण से लेकर रख-रखाव पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला सेमवाल ने बताया कि उन्होंने वैतरणी कुंड के पास प्लांट स्थापित करने के समय इसके निर्माण पर सवाल उठाए थे। फिर भी यहां प्लांट स्थापित कर दिया गया। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कहा कि लीसा फैक्टरी बैंड के समीप निर्मित प्लांट से पानी का रिसाव होने से यहां करंट का खतरा बना हुआ है। इधर जल संस्थान के ईई संजय श्रीवास्तव का कहना है कि जांच के बाद प्लांट के सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें