फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विजयनगर गांव के नीच हो रहा भूस्खलन, नदी से कट रही भूमि

Wed, 25 Jun 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, भूस्खलन का दायरा बढ़ता गया तो मकानों और खेतों को होगा खतरा
15 दिन में सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। तहसील चमोली के अंतर्गत विजयनगर गांव के नीचे लगातार भूस्खलन और नदी से भू-कटाव हो रहा है। इससे गांव के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि 15 दिन में यदि प्रशासन की ओर से सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पुरसाड़ी के पास स्थित विजयनगर गांव के नीचे अलकनंदा नदी से कटाव हो रहा है साथ ही भूस्खलन भी हो रहा है। गांव की भूमि तेजी से नदी में समा रही है। गांव के सतेंद्र सिंह रावत का कहना है कि भूस्खलन का दायरा बढ़ गया है। इस बरसात में यदि यह और बढ़ता है तो कई मकानों व खेतों को खतरा हो जाएगा। ग्रामीण इस संबंध में जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग को पहले ही लिख चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र के भू-वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण कराया जाए और तत्काल भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें